HapurNewsUttar Pradesh
पुलिस चौकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पिकअप गाड़ी में लगी आग, जलकर हुई खाक

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर जदीद पुलिस चौकी के पास देर शाम एक खड़ी पिकअप गाड़ी में संदिग्धावस्था में आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप से पहले धुआं उठने लगा, जिसे मामूली समझा गया, पर कुछ ही क्षणों में आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने बिना दमकल विभाग को सूचित किए आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने पास के प्रतिष्ठानों से कोतवाली क्षेत्र के पानी और रेत लाकर आग पर डाला। लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। गाड़ी में कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।











