ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

पत्नी सहित सुसरालियों पर पति की हत्या का आरोप, एफआईआर की मांग

पत्नी सहित सुसरालियों पर पति की हत्या का आरोप, एफआईआर की मांग

हापुड़

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता मार्ग पर जीजा के मकान में युवक मौत मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के कार्यकर्ताओं के साथ परिजन थाने पहुंचे और ससुर, साले व पत्नी पर षडयंत्र के तहत युवक की हत्या करने का आरोप लगाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव भटौना निवासी पूजा तेवतिया ने बताया कि उसका भाई दुष्यंत उर्फ जोनी
जिला गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव आबूपुर में रहता था। दुष्यंत की शादी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर से हुई थी। 23 नवंबर को उसका शव कुचेसर रोड चौपला के पास जीजा के मकान में मिला था। थाने पहुंचे इन लोगों ने आरोप लगाया कि दुष्यंत की पत्नी, साला व ससुर उसपर मकान व जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे, इसी के चलते उसकी हत्या की गई हैं। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि मामले जांच की जा रही है


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page