News
हाईवे स्थित 99 स्टोर हापुड़ बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ स्वाहा

हाईवे स्थित 99 स्टोर हापुड़ बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ स्वाहा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित 99 स्टोर हापुड़ बाजार में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ पर कोल्डस्टोरेज के निकट स्थित 99 स्टोर हापुड़ बाजार में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया।












