रीलबाज पत्नी को युवक के साथ देख पति भड़का, पहुंचे कोतवाली

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में अमरोहा से युवक के साथ रील बनाने पहुंची पत्नी का पीछा कर पति भी पहुंच गया और युवक को देख भड़क उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को थाने में लाकर समझौता करवाकर वापस भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अमरोहा की एक महिला इंटरनेट मीडिया के लिए वीडियो रील बनाने युवक संग हापुड़ के गढ़ रोड क्षेत्र आई थी। इसी दौरान महिला का पति भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। इस पर दंपती में तीखी नोकझोंक होने लगी। सड़क पर हो रही बहस को देख भीड़ जुट गई। युवक मौका पाकर भाग निकला। भीड़ बढ़ने पर किसी ने सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस
मौके पर पहुंची व दोनों को समझाकर कोतवाली लाई। पुलिस ने दंपती से पूरे मामले की जानकारी ली व उनके स्वजन को भी सूचना दी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का था। महिला रील बनाने आई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।











