ATMS College of Education Menmoms
News

यूपी एडूलीडर्स अवार्ड 2024 से जिलें में सम्मानित हेमा शर्मा को डायट प्राचार्य व स्टाफ ने किया सम्मानित,दी बंधाईयां 

यूपी एडूलीडर्स अवार्ड 2024 से जिलें में सम्मानित हेमा शर्मा को डायट प्राचार्य व स्टाफ ने किया सम्मानित,दी बंधाईयां

हापुड़। जिलें में शिक्षण कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिए गए यूपी एडूलीडर्स अवार्ड 2024 से  सम्मानित हेमा शर्मा को डायट प्राचार्य व स्टाफ ने सम्मानित कर बंधाईयां दी है।

जानकारी के अनुसार एलीडर्स द्वारा निपुण  भारत मिशन के तहत  क्षमता वृद्धि,उनके कार्यों को प्रेत्साहन, बच्चों के लर्निंग ऑउटकम को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित शैक्षिक गुणवता सेमैनर व एकूलीडर्स सम्मान समारोह में जनपद हापुड़ से चयनित धौलाना ब्लाक के गांव हसनपुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल की सहायक अध्यापिका हेमा शर्मा  को नोएडा में फिल्म अभिनेता पदमश्री मनोज जोशी व हेमा फाउण्डेशन की डायरेक्टर विजयलक्ष्मी, यूपी  एलीडर्स के अध्यक्ष व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डाक्टर सर्वेश विष्ट  अन्य लोगों ने  राज्यस्तरीय यूपी  एलीडर्स अवार्ड सम्मान 2024 से सम्मानित किया था ।

यूपी  एलीडर्स अवार्ड सम्मान 2024 से सम्मानित शिक्षिका हेमा शर्मा को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जितेन्द्र मलिक, प्रवक्ता उपदेश व अन्य शिक्षकों ने सम्मानित कर बंधाईयां दी।

उल्लेखनीय है कि हेमा शर्मा ने अपने विद्यालय में शिक्षण में नवाचार के प्रयोग के साथ विज्ञान लैब, आईसीटी, स्मार्ट क्लास, दीक्षा का प्रयोग, प्रोजेक्ट फाइल आदि की सक्रियता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इसके फलस्वरूप विद्यालय से हाल ही में एक विद्यार्थी का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। उनके इन प्रयासों से विद्यालय नामांकन में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुयी है।

शिक्षिका हेमा शर्मा ने बताया कि हमें बच्चों के पठन-पाठन के साथ-साथ उनमें आदर्श व्यक्तित्व निर्माण के विकास का भी प्रयास करना चाहिए, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page