M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

देश व प्रदेश की अहंकारी भाजपा सरकारों से जनता का मोह भंग हो गया है: शिवपाल यादव


-जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का किया स्वागत

हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कद्दावर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश की अहंकारी भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है। जिसके चलते आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का सराहनीय कार्य करेगी। वहीं सपा उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंसूबों को अब कभी पूरा नहीं होने देगी।
यह बातें सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कद्दावर कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने रविवार को गढ़मुक्तेश्वर स्तिथ शिवा ढाबे पर कहीं। सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कद्दावर कैबिनेट मंत्री दिल्ली से संभल में आयोजित कलिक महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने मतभेद भुलाकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटे और गांव-गांव व शहर-शहर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि भाजपा को आसानी से हराया जा सके। इससे पूर्व जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में निजामपुर बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, देवेंद्र जाखड़, अय्यूब सिद्दीकी, एडवोकेट रिजवान चौधरी, फारुख प्रधान, गफ्फार खां सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page