ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

शराब देने से मना करने पर युवकों ने संचालक पर तमंचे की बट से हमला कर दिया

शराब देने से मना करने पर युवकों ने संचालक पर तमंचे की बट से हमला कर दिया

मवाना

मवाना में बुधवार देर रात फलावदा रोड पर अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप पर सुरा के शौकीन आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवक ने बीच में आए कैंटीन मैनेजर पर तमंचे से हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. सूचना पर कांस्टेबल विवेक मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

मोहल्ला काबलीगेट फलावदा रोड निवासी अनुराग पुत्र जयभगवान हस्तिनापुर रोड पर अंग्रेजी शराब मॉडल शॉप पर कैंटीन चलाता है। रोजाना की तरह बुधवार की रात वह कैंटीन बंद कर घर चला गया। रात करीब 11 बजे सकौती गांव के आधा दर्जन से अधिक युवक बाइक से अनुराग के घर पहुंचे और शराब मांगी, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया.

जिस पर युवकों ने अनुराग के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. सूचना पर कांस्टेबल विवेक मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पीड़िता ने रात में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page