घर में घुसकर तंमचा दिखाकर रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने युवक पर रेप की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी अपनी ननद के घर गई थीं। जहां गांव निवासी युवक ने घर में घुसकर तमंचा निकाल कर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। चीखने पर उसकी ननद मौके पर पहुंची, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। 112 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। आरोप लगाया कि रात में ही आरोपी को छोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में उसने तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।












