मायके गई महिला के घर से लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी

मायके गई महिला के घर से लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव में बंद मकान में चोरों ने घुसकर लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।
सिम्भावली के गांव रतुपुरा निवासी तबस्सुम ने बताया कि वह 10 दिन पहले अपने मायके चली गई थीं। इस दौरान घर के कमरों और मुख्य दरवाजे पर ताले लगाए हुए थे। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार की सुबह वह गांव लौटीं। घर पहुंचने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला लगा मिला। ताला खोलकर अंदर पहुंचने पर देखा कि कमरों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए हैं और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। महिला ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ लिया। जिसमें रखे लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोर चोरी कर ले गए। महिला ने बताया कि आभूषणो को काफी तलाश किया गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











