M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचने पर विक्रेता के भाई के साथ मारपीट

जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचने पर विक्रेता के भाई के साथ मारपीट

हापुड़

थाना बाबूगढ़ के गांव शहापुर जट्ट में एक व्यक्ति द्वारा अपनी जमीन का शेष हिस्सा दूसरे व्यक्ति को बेचना भारी पड़ गया। जमीन के जिस हिस्से को उसने पहले व्यक्ति को बेचा था, उसी व्यक्ति ने अपने चार अन्य साथियों मिलकर जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिन्टू पुत्र रोहिताश सिंह निवासी ग्राम शहापुर जट्ट थाना बाबूगढ़ ने बताया कि उसने अपनी जमीन आजाद उर्फ राकेश को बेची थी। उसी जमीन के पास शेष बची जमीन उसने एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इसी बात से नाराज होकर 1 फरवरी 2024 समय करीब साढ़े बारह बजे उसके भाई अशोक को आरोपियों ने खेत पर फोन करके बुलाया । खेत पर पहुंचे पीड़ित के छोटे भाई को आरोपी राकेश के साथ आए रवि , बन्टी, लछ्छी पुत्र सोनवीर के अलावा लक्ष्मी पत्नी राकेश ने जमकर मारपीट की और जान से मारने धमकी दी। वह और उसका भाई बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा कर मौके से भाग कर थाना पहुंचे हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन तलाक बोलकर पत्नी और बच्चों को घर से निकाला
पहले पति की मौत के बाद जेठ के पुत्र से किया था निकाह
पीड़िता ने 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
हापुड़, संवाददाता
थाना हाफिजपुर के गांव सुल्तानपुर निवासी एक महिला ने अपने दूसरे पति व उसके परिवार के 8 सदस्यों पर तीन तलाक,दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
नाजिया पत्नी फैजान पुत्री जहीर निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना हापुड़ देहात उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व आरिफ पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम-घुघराला थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। आरिफ से उसके चार बच्चे हैं। पति आरिफ की करीब 3 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी थी। मृत्यु के पश्चात जेठ अनीस, जेठानी गुलबहार, नन्द कमर जहा, नन्द राहिल, नन्द इहिन, जेठ आसिफ व जेठानी रेशमा के कहने पर अपने जेठ अनीस के पुत्र फैजान से निकाह कर लिया। उसके परिवार वालो ने नकद 5 लाख रुपये व सोने चांदी के आभूषण व समस्त स्त्रीधन दिया, लेकिन दिये गये दान दहेज से उपरोक्त सभी लोग खुश नहीं थे तथा उपरोक्त सभी लोग उससे व उसके परिवारवालो से 10 लाख रूपये की मांग करने लगे । उसके पूर्व पति आरिफ की सम्पत्ति अपने नाम कराने का दवाब बनाने लगे। उसने जब इससे इंकार करदिया तो सभी आरोपियों ने उसके साथ मारना पीटना शुरू कर दिया ।
उसने तथा उसके परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों को काफी समझाया, लेकिन बार-बार प्रार्थनी को तलाक की धमकी देते रहते हैं। आरोपियों ने दो बार खाने में जहर देकर मारने का प्रयास भी किया . जिससे वह बाल-बाल बची। 6 दिसंबर 2023 को वह अपने घर में बैठी थी तभी सभी आरोपी उसके घर में गन्दी गन्दी गालिया देते हुए घुस आये और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसके गले में पड़े दुपट्टे से पति फैजान व ससुर अनीस जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगे। चीख पुकार से मौहल्ले में काफी लोग आ गये, जिन्होने उसके आरोपियों से बचाया तथा बाद में पति फैजान ने उसे तीन बार तलाक बोलकर बच्चों सहित घर से निकाल दिया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page