M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

खेत में गन्ना छीलने के लिए पिलखुवा में तैनात हेड कांस्टेबल ने दो मजदूरों का किया अपहरण, गिरफ्तार

खेत में गन्ना छीलने के लिए पिलखुवा में तैनात हेड कांस्टेबल ने दो मजदूरों का किया अपहरण, गिरफ्तार

हापुड़। मध्यप्रदेश से मेरठ मजदूरी करने के लिए आए दो युवकों का कैंट स्टेशन से हेड कांस्टेबल पिपलेड़ा खतौली मुजफ्फरनगर निवासी धर्मवीर ने अपने बहनोई खैपड़ा मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी मोंटी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए जीआरपी दबिश दे रही है। वहीं हेड कांस्टेबल के निलंबन की रिपोर्ट भी एसपी मुरादाबाद ने हापुड़ एसएसपी को भेज दी है।

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि 26 नवंबर की रात को अगरिया गांजर थाना कुसमी जिला मध्यप्रदेश निवासी राजकुमार ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि मजदूरी करने के लिए वह अपने चार साथी कमलेश और गुलाबदास और एक अन्य साथी निवासी मध्यप्रदेश उत्कल एक्सप्रेस से मेरठ आए थे। इसी दौरान कमलेश और गुलाबदास का अपहरण हापुड़ जिले के पिलखुआ थाने की छिजारसी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल पिपलेड़ा खतौली मुजफ्फरनगर निवासी धर्मवीर और इसके बहनोई खैपड़ा मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी मोंटी ने कर लिया था।

पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि खैपड़ा मीरापुर निवासी प्रिंस और अश्वनी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आशुतोष शुक्ला ने बताया कि जिस ई-रिक्शा से कैंट से स्टेशन से अपहरण करके ले जा रहे थे। उस ई-रिक्शा चालक ने शक होने पर हेड कांस्टेबल धर्मवीर का फोटो अपने मोबाइल में चुपचाप खींच लिया था।

पुलिस ने सीसीटीवी से भी पड़ताल की तो ई-रिक्शा चालक द्वारा खींचा गया फोटो और सीसीटीवी से मिलान हो गया। पुलिस के ग्रुप में भी फोटो हेड कांस्टेबल के वायरल कर दिए। इसके बाद हापुड़ पुलिस से संपर्क करने के बाद हेड कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद धर्मवीर के साथी मोंटी के घर खैपड़ा गांव से दोनो पीड़ित राजकुमार और गुलाबदास को बरामद किया।



रा



जीआरपी थाना प्रभारी नीरज तोमर ने बताया कि पूछताछ में हेड कांस्टेबल ने बताया कि उनके बहनोई को गन्ना छीलने के लिए दो युवकों की आवश्यकता थी। जिसके चलते अपहरण किया गया था।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

  1. Novabetoficial… is this the real deal? Official, you say? Gotta tread carefully with so many fake sites out there. I’m gonna do some digging and make sure this is the legit Novabet before depositing any of my hard-earned cash. Research is key! Check out the details: novabetoficial

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page