निजी कम्पनी की महिलाकर्मी का शव तीन दिन तक फांसी पर रहा था लटका, परिजनों ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व हत्या का लगाया आरोप

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में गढ़ निवासी एक निजी कम्पनी की महिला कर्मी की फांसी लगाकर सोसाइड के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव तीन दिन तक फंदे पर लटका रहने की रिपोर्ट आई है। परिजनों ने एसपी से मिलकर प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व हत्या का लगाया आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर के गांव बागड़पुर निवासी सरिता (31) एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। वह हापुड़ के प्रीत विहार में किराए के मकान में अकेले रहती थी। 16 फरवरी की रात तक दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। देर रात मामले की सूचना पड़ोसियों को मिली तो खिड़की से झांककर देखने पर उसका शव कमरे में फंदे से लटका दिखाई दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि
नौकरी के दौरान बेटी का संपर्क गांव के ही एक युवक से हुआ। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाते युवती के साथ रहने लगा। करीब तीन माह से दोनों साथ रह रहे थे। परिजनों का कहना है कि युवती ने घर पर भी बताया था कि दोनों जल्द ही विवाह करने वाले हैं।
पीड़ित भाई ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व 13 बहन ने अपनी छोटी बहन को फोन कर रोते हुए बताया था कि आरोपी अब शादी से इनकार कर रहा है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक ने 12 फरवरी 2026 को किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की मौत करीब तीन दिन पहले हो चुकी थी और शव इतने समय तक फंदे पर ही लटका रहा। परिजनों ने युवक पर युवती की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
शुक्रवार को परिजनों ने एसपी से मिलकर आरोपी के विरुद्ध हत्या व शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने परिजनों को जांच करवाकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।











