M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 6 जुलाई: षभ राशि में राहु, चंद्रमा और बुध ग्रहण योग, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में राहु, चंद्रमा और बुध ग्रहण योग बनाकर बैठे हैं। मिथुन राशि में सूर्य हैं। कर्क राशि में शुक्र और मंगल हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। मंगल अभी नीच के बने हुए हैं।

राशिफल-

मेष-मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति लगभग ठीक है। शारीरिक स्थिति के खराब होने से मन भी प्रभावित हो सकता है। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-नकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय रहेगा। मां काली का स्‍मरण करें।





मिथुन-अज्ञात भय, काल्‍पनिक भय से परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। मां काली का स्‍मरण करें।



कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर पार करें। भगवान शिव का स्‍मरण करें।



सिंह-शासन-सत्‍ता पक्ष से कुछ विपरीत समाचार मिल सकते हैं। ध्‍यान देने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम, व्‍यापार और स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहे हैं। काली वस्‍तु का दान करें।



कन्‍या-अपमानित होने का भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें। शनिदेव का स्‍मरण करें।



तुला-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लगने या किसी दुर्घटना का डर है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। भगवान शिव का जलाभिेषेक करना अच्‍छा रहेगा।



वृश्चिक-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नया व्‍यापार अभी शुरू न करें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान विष्‍णु का स्‍मरण करें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित रहेगा। पैरों में चोट लग सकती है। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु का शमन भी आप कर देंगे। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान पर ध्‍यान दें। व्‍यापार सही रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-मन अवसादित रहेगा। बच्‍चों की सेहत प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थीगण कोई नई शुरुआत न करें। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। कोई नई शुरुआत न करें। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

मीन-नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। भाइयों-मित्रों का साथ हो सकता है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page