पड़ोसी शराबी युवक ने मासूम बच्ची को छत से फेंका, गंभीर रूप से घायल

, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव बझेड़ा खुर्द में एक दस वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक ने मामूली विवाद के चलते शराब के नशे में छत से नीचे फेंकनेश् दिया ।
पीड़ित बच्ची के पिता सुरेश ने बताया कि उनकी दस वर्षीय बेटी कृतिका 25 दिसंबर की शाम अपने घर की छत पर खेल रही थी।इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। जब परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो वह और उग्र हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक छत पर चढ़ गया और कृतिका को जबरन उठाकर नीचे फेंक दिया।
घटना के बाद बच्ची के गिरने से परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












