M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रोटरी क्लब ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में किया पौधारोपण,पौधे पर्यावरण प्रदूषण को मिटाने में राम बाण के समान होते हैं – वैभव गुप्ता

हापुड़।
आज मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीज एरिया में रोटरी क्लब द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 30पौधे लगाए गए। इस मौके पर क्लब के सेक्रेटरी वैभव गुप्ता ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि पौधे पर्यावरण प्रदूषण को मिटाने में राम बाण के समान होते हैं। वट व पीपल के वृक्ष एकमात्र ऐसे वृक्ष हैं जो दिनरात लगातार कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण करके आक्सीजन का विसर्जन करते हैं। आक्सीजन सभी जीव जंतुओं के लिए बहुत ही आवश्यक है। बिना आक्सीजन के किसी भी प्राणी में प्राण वायु का संचार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर काबू पाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में हर वर्ष ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए। इस मौके पर अनमोल गोयल, शरद मित्तल, तन्मय मित्तल , पारित अग्रवाल, मधुर कंसल , तुषार जैन ,नितिन, सुमित वर्मा आदि लोग मौजूद रहे



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page