HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ व्यापारी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ क्षेत्र की नई बस्ती निवासी व्यापारी रोहित कुमार गर्ग की पत्नी प्रीति गर्ग ने बताया कि उनके पति 30 दिसंबर की सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी इंतजार के बाद उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने सभी रिश्तेदारियों, परिचितों और संभावित स्थानों पर जानकारी की, मगर कहीं से भी कोई सुराग नहीं लग सका।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि व्यापारी का पता लगाया जा रहा है।












