ATMS College of Education Menmoms
News

अपने ही भूमि व भवनों को पुनः खरीदने के विरोध में भवन बचाओं समिति ने दिया वीसी को ज्ञापन


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भवन बचाओं समिति ने मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व अपने भवनों,खेतों व अन्य को बचानें के लिए अपने ही भूमि व भवनों को 19 हजार की दर से पुनः खरीदने का विरोध करते हुए वीसी को ज्ञापन दिया।
समिति के चेयरमेन ललित छालनी वालें ने दिए ज्ञापन में कहा कि
पूर्व दिनांक 19.06.2018 को हापुड़- पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग के निर्णय संख्या 13 की ओर दिलाना हैं, जिसमें कि माननीय मुख्यमन्त्री व दिनांक 22.02.2018 को अपर मुख्य सचिव आवास की अध्यक्षता में तत्कालीन उपाध्यक्ष प्राधिकरण व भवन बचाओं संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के समक्ष तय किये गये समझौते के विपरीत अपनी ही भूमि व भवन को आनन्द विहार आवासीय योजना की अधिकृत दर 19000/- प्रति वर्गमीटर में पुनः खरीद करना होगा की ओर दिलाना चाहते हैं।

भवन बचाओं संघर्ष समिति ने बोर्ड द्वारा लिये गये 19000/- की दर का बोर्ड मीटिंग में भी विरोध किया था तथा अपर सचिव आवास. लखनऊ को भी अपना विरोध दर्ज कराया था, जिसमें सन्दर्भ में मनीषचन्द श्रीवास्तव, अनुसचिव आवास, उ०प्र० शासन द्वारा दिनांक 17 दिसम्बर, 2019 को प्राधिकरण से स्पष्टीकरण मांगा गया था कि जो पूर्व में शासन स्तर पर आहुत बैठक में प्राधिकरण द्वारा दी गयी सहमति एवं निर्गत निर्देशों के अनुकूल नहीं है, जिसके संदर्भ में प्राधिकरण में कोई कार्यवाही न कर अपना बोर्ड मीटिंग वाला निर्णय लागू करने का आग्रह किया।

इस सबके सन्दर्भ में प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में एक मीटिंग पुनः दिनांक 15.03.2021 को एनेक्सी भवन, लखनऊ में आहुत की गयी।.जिसमें समिति की सभी मांगों पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया गया तथा पुनः मीटिंग कर बोर्ड में 19,000/- की दर के विरोध पर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

परन्तु इस सबके विपरीत दिनांक 22.06.2021 को भवन बचाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिये जाने के बाद भी मीटिंग में न बुलाकर एकपक्षीय निर्णय प्राधिकरण के हित में कर दिया गया, जोकि सैकड़ों व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ है, जिसका हम विरोध करते हैं।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एक बार हमारी परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए एन एच 24 पर बने हुए लगभग 2 किलोमीटर में बने हुए भवनों (मकान, दुकान, फैक्ट्रियों) का भौतिक निरीक्षण कर बोर्ड द्वारा 19,000/- प्रति वर्गमीटर की दर पर पुनः निर्णय कराते हुए हजारों परिवारों की रोजी-रोटी को दृष्टिगत रखते हुए उचित निर्णय ले।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page