धूम धाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का पुनप्राप्ति जन्मोत्सव , पूजा अर्चना कर किया भंडारा

धूम धाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का पुनप्राप्ति जन्मोत्सव , पूजा अर्चना कर किया भंडारा
हापुड़। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनप्राप्ति जन्मोत्सव व्यापारी साहस दिवस के रूप में श्री राम मंदिर गीतांजली पब्लिक स्कूल रेलवे रोड हापुड़ में धूमधाम से मनाते हुए शिव मंदिर पर जलाभिषेक ओर मंत्री जी की लंबी उम्र के लिए पूजन किया गया।
इससे पूर्व स्वच्छता एवं सफाई अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर की पूर्ण रूप से सफाई की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्य्क्ष श्रीमती रेखा नागर , श्रीमती पुष्पा देवी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हापुड़, श्रीमति मालती भारती पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सुधीर गोयल उत्तर प्रदेश बैडमिंटन गोल्ड ट्रॉफी विजेता एवं हापुड शहर से अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने पूजा एवं जलाभिषेक किया एवं माननीय कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी गुप्ता के उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की वह समाज के लिए इसी प्रकार सेवा करते रहे एवं व्यापारी साहस को अभिभूत करते रहें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी श्री नरेंद्र कुमार अग्रवाल जी वरिष्ठ संरक्षक एवं श्री रविंद्र कुमार गुप्ता बैंक वाले संरक्षक, श्री गिरीश अग्रवाल जी जिला संयोजक, श्री योगेन्द्र अग्रवाल मोनु बर्तन वाले प्रदेश मंत्री, हापुड़ जिला अध्यक्ष श्री शरद गर्ग (बैटरी वाले) , श्रीमती अर्चना कंसल जिला अध्यक्ष महिला मंडल , श्रीमति पूनम गुप्ता जिला महामंत्री महिला मंडल , जिला अध्य्क्ष युवा मोर्चा पंकज कंसल, विनोद गुप्ता सांसद प्रतिनिधि, राजेश जैन,भगवंत गोयल, रवि मोहन गर्ग, पंकज कंसल, विरेन्द्र कंसल कपड़े वाले, सुरेश गुप्ता गौशाला मंत्री, विजय गोयल भट्टे वाले, सुरेश गुप्ता, अंकुर जिन्दल बर्तन वाले, रमेश चंद, अंकुर तबले वाले कृष्णा गर्ग बैटरी वाले, एवं अनेक गणमान्य लोगो ने भाग लिया।
पूजा अर्चना के बाद भव्य भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।












