M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

एचपीडीए ने अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त,गोदाम,शारूम किये सील,मचा हडक़ंप

एचपीडीए ने अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त,गोदाम,शारूम किये सील,मचा हडक़ंप

हापुड़।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की
मौजूदगी में चार स्थानों में अवैध रूप से काटी जा रही चार कालोनियों को
बुलडोजर से ध्वस्त कराने के साथ-साथ चार अवैध निर्माणों को सील किया।
प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में
हडक़ंप मच गया है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने
बताया कि वेद प्रकाश,टीटू त्यागी द्वारा ग्राम दोयमी में 1300 वर्ग
मी.,नुकुल त्यागी,प्रमोद त्यागी द्वारा ग्राम दोयमी में 4000 वर्ग
मी.,अब्दुल गनी,हाजी इदरीश द्वारा किठौर रोड पर 10 हजार वर्ग मी.,जावेद
अहमद,साजिद द्वारा किठौर रोड पर 5000 वर्ग मी.की जा रही अवैध प्लाटिंग को
ध्वस्त कराया। इसके अलावा सचिन त्यागी द्वारा किठौर रोड ग्राम टियाला के
निकट 4000 वर्ग मी.में बाउंड्रीवाल,नीरज गुर्जर द्वारा स्वर्ग आश्रम रोड
पर 200 वर्ग मी.में शोरूम,हरि गोपाल द्वारा स्वर्ग आश्रम रोड पर 200 वर्ग
मी.में शोरूम व रिंकी गोयल द्वारा नई मंडी पक्का बाग में 200 वर्ग मी.में
अवैध रूप बनाये गये गोदाम को सील करने की कार्यवाही की।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page