M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

केन्द्र व राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजाएं सर्व समाज के लिए-कुंवर बासित अली


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को के विषय में सोच कर कार्य करती है आज कुछ विपक्षी दल भाजपा पर यह आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा केवल एक समाज को लेकर ही कार्य करती है लेकिन यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से मैं यह पूछना चाहता हूं क्या कोई ऐसी योजना भारत सरकार या प्रदेश सरकार ने बनाई कि जिसमें मात्र एक ही समाज का नाम लिया गया हो कि यह योजना केवल एक समाज के व्यक्ति को मिलेगी जो भी योजनाएं सरकार ने बनाई हैं उनमें सब समाज का आकलन करते हुए बनाई गई है।
मंगलवार को प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन जिला अध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चे के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को पार्टी को मजबूत करने के लिए एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है जिस पर वह केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को घेर सकें वो तो केवल जातीय भेदभाव पैदा करके यह स्थिति बुलाना चाहते हैं कि जिस से आने वाले विधानसभा में चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिले लेकिन हमारे कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने अभी से ही यह स्पष्ट कर दिया है कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी पुनः सूबे में सरकार बनने जा रही है सर्व समाज का प्यार और विश्वास भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है यही कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है
इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं भेंट कर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता बंधुओं से आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती से जुटने का आव्हान करते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा अल्पसंख्यक समाज के हितों को लेकर हमेशा दृढ़ रहेगी।

कार्यक्रम में साहिल त्यागी, मुरसलीन अल्वी ,आबिद नबी, अली सलमानी, शाहिद खान ,अब्दुल्ला, इदरीश खान ,अख्तर मलिक, अनिल जैन आदि उपस्थित थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page