HapurNewsUttar Pradesh
स्कूल पढ़ने जा रही छात्रा का बाईक सवार युवक पर अपहरण का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा का बाईक सवार युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पीड़ित मां ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के गांव पटना मुरादपुर निवासी महिला ने बताया कि आठ अक्टूबर को उनकी बेटी पटना मुरादपुर स्थित अपने स्कूल पढ़ने जा रही थी, रास्ते में गांव निवासी गौरव उनकी बेटी का अपहरण कर जबरन बाईक पर लेकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












