M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

कलंक: रिजल्ट देने के बहाने सातवीं की छात्रा से प्रिंसिपल ने की अश्लील हरकतें व कपड़े उतारने का प्रयास, गिड़गिड़ाती रही पीड़िता, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में सातवीं की छात्रा ने प्रिंसिपल पर रिजल्ट देने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकतें करने व कपड़े उतारने का प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। घटना के बाद से इलाके में भारी रोष है और आरोपी प्रधानाचार्य स्कूल छोड़कर फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार हाफिजपुर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल श्रीराम जूनियर हाईस्कूल में गांव की 13 वर्षीय किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार शनिवार को वह अपना रिजल्ट लेने स्कूल गई थी, तभी प्रिंसिपल ने उसे अपने ऑफिस में रिजल्ट कार्ड देने के बहाने बुलाया और अकेले का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बार बार गिड़गिड़ाने के बावजूद प्रिंसिपल उसके साथ अश्लील हरकतें करते रहे, तब विरोध करते हुए बड़ी मुश्किल से वह भाग कर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के माता-पिता स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से बात करनी चाही। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया। साथ ही उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से नाबालिग छात्रा गहरे मानसिक तनाव और डर में है। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवारअसुरक्षा महसूस कर रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल स्कूल बंद है और पुलिस फरार प्रधानाचार्य राजकुमार के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



उल्लेखनीय है कि सिम्भावली थाना क्षेत्र के एक गांव न्याजपुर खैय्या स्थित कम्पोजिट विघालय में सहायक फरमान अली पर स्कूल की छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिस पर डीएम की जांच के उपरांत आरोपी शिक्षक फरमान अली छात्राओं के साथ अनुचित आवरण किये जाने की पुष्टि की। बीएसए रितु तोमर ने आरोपी अध्यापक फरमान अली को निलम्बित कर गढ़मुक्तेशर के सेहल गांव के प्राथमिक विद्यालय में सम्बद्ध किया था।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page