M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

देर रात घर में घुसा चोर, पकड़े जाने पर बुजुर्ग मालिक की अंगुली दांत से काटकर की अलग

देर रात घर में घुसा चोर, पकड़े जाने पर बुजुर्ग मालिक की अंगुली दांत से काटकर की अलग

गाजियाबाद

जिले के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के एक्सटेंशन दो में बुधवार आधी रात को एक चोर घर में चोरी करने घुसा। इस दौरान मकान में सो रहे बुजुर्ग ने जागने पर शोर मचा दिया।

आरोपी ने खुद को घिरता देखकर पहले बुजुर्ग महिला का गला दबाकर मारने की कोशिश की। जब बुजुर्ग बचाने दौड़े तो उसने हाथ पर ब्लेड से वार किया और दांतों से अंगुली का अगला हिस्सा काटकर अलग कर दिया।

शोर शराबा सुनकर पास के कमरे में सो रहा बुजुर्ग का बेटा भी भागकर आया। उसने आरोपी को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।



पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



 













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page