शिक्षक दिवस पर विधायक,सीडीओ,जिला पंचायत अध्यक्ष, बीएसए ने डॉ.सुमन अग्रवाल को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर विधायक,सीडीओ,जिला पंचायत अध्यक्ष, बीएसए ने डॉ.सुमन अग्रवाल को किया सम्मानित
हापुड़। नगर क्षेत्र के एकमात्र निपुण विधालय व शैक्षणिक कार्यों के लिए शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल को धौलाना विधायक धर्मेश तोमर,जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ,डायट प्राचार्य, बीएसए ने शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के कलेक्टर गंज स्थित शिवा प्राथमिक पाठशाला को नगर क्षेत्र का प्रथम निपुण विधालय घोषित किया गया था।
डायट परिसर में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में बुधवार को धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर , सीडीओ हिमांशु गौतम,डायट प्राचार्य जितेन्द्र मलिक, डायट उप प्राचार्य ज्योति, बीएसए रितु तोमर ने प्रधानाध्यापिका डॉ सुमन अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकों को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि यह सम्मान बच्चों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में किए गए निपुण विधालय, नवाचारों, बच्चो के लर्निंग ऑउटकम, ड्रॉपआउट शून्य करने, नामांकन बढ़ाने, विद्यालय की 40 लाख की जमीन कब्जामुक्त करवाने व अन्य को लेकर दिया गया।












