M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दो सेल्समैनों पर ठेके से 4.58 लाख रुपये की नगदी और शराब चोरी का आरोप

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित एक शराब के ठेके से संचालक ने दो सेल्समैनों पर 4.58 लाख रुपये की नगदी और शराब चोरी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नान निवासी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मोदीनगर रोड पर स्थित ग्राम बदनौली में उसकी देशी शराब की सरकारी दुकान है। दुकान में सेलमैन बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर निवासी विपुल त्यागी और गजेंद्र त्यागी हैं। 20 अगस्त को पीड़िता अपनी दुकान पर हिसाब लेने पहुंचा तो विपुल व गजेन्द्र दुकान पर नहीं थे और दुकान बंद थी। पीड़ित ने
ताला तोड दुकान चैक की तो 2.25 लाख रुपये की 60 पेटी देशी शराब खाली लगी थी। 12 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक की बिक्री के रुपये करीब 2,33,180 रुपये जो कि दुकान के गल्ले में नहीं मिले।

पीड़िता ने बताया कि विपुल और गजेंद्र ने आपसी षड्यन्त्र करके पीड़ित कि दुकान से 60 पेटी शराब व बिक्री के 2,33,180 रुपये कुल 4,58,180 रूपये की चोरी कर ली है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विपुल और गजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page