HapurNewsUttar Pradesh
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर तेजाब पीकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। आए दिन होने वाले विवाद और तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। बताया जाता है कि
सोमवार को युवती ने घर में रखा तेजाब उठाकर पी लिया। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने शोर मचाया और तत्काल उसे नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि घरेलू क्लेश ने उनकी बेटी की जान ले ली।












