ATMS College of Education Menmoms
News

फायर स्टेशन पर मनाया अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस


-दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्घांजली अर्पित की
-देश की जनता भीषण अग्निकांड की घटनाओं को कभी भुला नहीं सकती है

हापुड़
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फायर स्टेशन पर दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्घांजली अर्पित करने के लिए अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक,पुलिस क्षेत्राधिकारी,फायर स्टेशन अधिकारी के साथ साथ फायर कर्मियों ने दिवंगत अग्निशमन कर्मियों की श्रद्घांजली अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।
एफएसओ नरेश कुमार ने उपस्थित फायर कर्मियों को बताया कि 14 अप्रैल 1544 को मुम्बई बंदरगाह पर घटित भीषण हुआ था। आग पर काबू पाने के लिए अग्निकांड में 65 अग्निशमन कर्मियों सहित 700 लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। 100 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति जलकर नष्टï हुई थी। तभी से प्रतिवर्ष दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्घांजली देने के लिए प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। जिसमें लोगों को आग से सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी दी जाती है। फायर कर्मियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट वितरित कर लोगों को आग सेे बचाव को जागरूक किया जा रहा है।
फायर स्टेशन अधिकारी ने बताया कि अग्नि दुघर्टना में देश में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में मानव व पशु अपनी जान गंवा देते है। अरबों रुपये की सम्पत्ति नष्टï हो जाती है। विभाग द्वारा लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से आग के बचाव की जानकारी दी जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली उपहार सिनेमा अग्निकांड,डबवाली कांड व जनपद मेरठ का विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के अलावा गुजरात कोचिंग सेंटर अग्निकांड की घटनाओं को देश की जनता कभी भुला नहीं सकती है। इससे पूर्व उन्होंने अग्निशमन केन्द्र से अग्निशमन वाहनों को नगर में प्रचार प्रसार करने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह,नरेन्द्र कुमार,योगेन्द्र सिंह,बिजेन्द्र सिंह,प्रवीन कुमार अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page