News
महिलाओं के साथ रास्ते में टप्पलबाजी करने वालें दो ठग गिरफ्तार, नगदी, जेवरात व कार बरामद

महिलाओं के साथ रास्ते में टप्पलबाजी करने वालें दो ठग गिरफ्तार, नगदी, जेवरात व कार बरामद
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार सवार टप्पलबाज गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर नगदी व जेवरात बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार सवार दो आरोपी दिल्ली निवासी राजू व मुकुल उर्फ मोन्टी को गिरफ्तार कर सोने व चांदी के जेवरात व
4360 रुपए बरामद किए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाजार आती जाती महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से उनके कानों के कुंडल आदि आभूषण लेकर फरार हो जाते थे।











