ATMS College of Education Menmoms
News

कम्पोजिट विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

हापुड़ । राष्ट्रीय खेल दिवस पर कम्पोजिट विद्यालय कनिया कल्याणपुर ब्लॉक सिम्भावली जनपद हापुड़ में खेल कूद व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।

ज़िला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा ने बताया की इस वर्ष ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की 119वीं जयंती है। 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में जन्मे ध्यानचंद की जयंती पर हर साल देश में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि इसी दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का जन्म हुआ था।

मेजर ध्यान चंद भारतीय हॉकी टीम के लिए एक प्रेरणा थे और उन्होंने अपने खेल से देश को कई स्वर्ण पदक दिलाए थे। मेजर ध्यानचंद की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने तीन ओलिम्पिक स्वर्ण पदक- क्रमशः 1928, 1932 और 1936 में जीते। सन् 1926 से 1948 तक के अपने खेल कैरियर में उन्होंने एक हज़ार से ज्यादा गोल किए, जिनमें एक ही ओलिम्पिक मैच में चार गोल शामिल हैं। गेंद पर उनका गज़ब का नियत्रण था उसे जैसे चाहते घूमा देते थे। कहते हैं कि वे गेंद को अपनी हॉकी स्टिक से चिपका लेते थे और जहां चाहते छोड़ देते थे। उन्हें प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्मभूषण’ से भी नवाज़ा गया। विद्यालय के बच्चों ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में भाग लेने जा रही भारतीय टीम को शुभकामनाएं भेजी। भारत द्वारा पेरिस पैरालंपिक खेलों में 84 खिलाड़ियों, जिसमें 52 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं, जो 12 खेलों में हिस्सा लेंगे। इस मोके पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद्र किरण सिंह, जगजीत सिंह, कविता सिंह, गोपाल सिंह, मोहम्मद यामिन सैफ़ी, बबीता, चंदन कुमार, हरेंद्र कुमार आदि शिक्षक व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page