News
रेलवे रोड़ पर वेज ग्रिल रेस्टोरेंट में लगी आग, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

रेलवे रोड़ पर वेज ग्रिल रेस्टोरेंट में लगी आग, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई, हालांकि फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के रेलवे रोड़ पर तारा मिल के बाहर वेज ग्रिल रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर में रविवार देर शाम अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस व फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर आफिसर के अनुसार आग के कारणों की जांच की जा रही है।












