ब्रह्मा विष्णु महेश की प्रतीक है हरिशंकर:भारत भूषण

ब्रह्मा विष्णु महेश की प्रतीक है हरिशंकर:भारत भूषण
-एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पत्रकारों ने पौधारोपण किया
,हापुड़ ।
शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती कमला मदनलाल इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें गढ़मुक्तेश्वर तहसील के वरिष्ठ पत्रकारों के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत अमलतास,आमला,अमरुद,कचनार सहित अनेकों पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक भारती के क्षेत्र संयोजक पर्यावरणविद भारत भूषण गर्ग ने हरिसंकरी का पौधा विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह चौहान एवं वन क्षेत्राधिकार करन सिंह के साथ लगाते हुए कहा कि आज प्रकृति का जो विकराल स्वरूप देखने को मिल रहा है,वह सब मानव के द्वारा किए गए कार्यों का ही दुष्परिणाम है। हम लगातार प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं,और इसी प्रकृति का आनंद लेने के लिए पैसा खर्च करके पहाड़ों पर जा रहे हैं और वहां पर भी हम प्रकृति का विनाश करने पर उतारू है। क्योंकि हमारे द्वारा फैलाई गई गंदगी को कौन साफ करेगा।
उन्होंने कहा कि हरिसंकरी के रोपण से चार कार्य प्रारंभ हो जाते हैं सबसे पहले पक्षियों के लिए भंडारा प्रारंभ हो जाता है दूसरे नंबर पर पशु पक्षी एवं मानव को धर्मशाला के रूप में इसकी छाया प्राप्त होती है। साथ ही साथ इसे हमें हर समय ऑक्सीजन की प्राप्ति होने से यह ऑक्सीजन फैक्ट्री का कार्य करती है,एवं इसकी जड़ों की केशकृष्ण शक्ति से अपने निकट पानी का संचय कर लेती हैं जिससे पानी का जल स्तर भी बढ़ जाता है।
गढ़मुक्तेश्वर वन क्षेत्राधिकार करण सिंह ने बच्चों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में सभी बंधुओ ने एवं बच्चों ने आज एक-एक पौधा लगाया है। हमें यह पौधा केवल लगाकर ही अपने कर्तव्य की इति श्री नहीं मान लेनी चाहिए वरन समय-समय पर इसको जीवित रखने का प्रयास भी रहना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल आर्य, गंगा सेवक,मूलचंद आर्य,डिप्टी रेंजर सुबाबुल हसन, मुकेश त्यागी,सचिन कुमार,जयपाल सिंह,अरविंद कुमार, हरि प्रकाश,हरि कुमार सहित अनेक को बच्चे उपस्थित रहे।












