M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिलें में जमकर हो रहा है अवैध खनन, 25 लाख 64 हजार रॉयल्टी व जुर्माना वसूला

जिलें में जमकर हो रहा है अवैध खनन, 25 लाख 64 हजार रॉयल्टी व जुर्माना वसूला

हापुड़। खनन अधिकारियों के दावे के बावजूद भी जिलें में मिट्टी व अन्य चीजों का जमकर खनन हो रहा है,जिसके चलते विभाग ने अवैध खनन की गाड़ियों को पकड़ खनिज की रॉयल्टी व जुर्माना लगाते हुए हुए 25 लाख 64 हजार राजस्व की प्राप्ति की।

जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात्रि में 5 गाड़ी साधारण मिट्टी, साधारण बालू व गिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों को थाना धौलाना, हाफिजपुर व ऑनलाइन माध्यम से एम चेक एप के द्वारा सीज़ किया गया है। जिससे 1,87,000 राजस्व की प्राप्ति की गयी है।
दिनांक 1 अप्रैल 2024 से दिनांक 16 अकतूबर तक अवैध खनन / परिवहन पर जांच के दौरान परिवहन प्रपत्र व ओवेरलोड में 60 वाहनों को एम चेक एप द्वारा ऑनलाइन व विभिन्न थानो में ऑफलाइन माध्यम से सीज़ किया गया है। उपरोक्त वाहनों पर नियमानुसार खनिज की रॉयल्टी व जुर्माना लगाते हुए हुए 25 लाख 64 हजार राजस्व की प्राप्ति की गयी है।

जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा ने बताया कि जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण किए जाने के दृष्टिगत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page