
दो घरों में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी, मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में बंद मकानों के ताले तोड़ कर घर में रखें लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए।
हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी में रविवार रात दो घरों में चोरी हो गई। चोर लाखों रुपए की नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब मकान मालिक अपने घरों में लौटे और ताले टूटे पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर कालोनी निवासी दीपक ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में घुस गए। चोरों ने घर से करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। उधर चोर बीरा देवी के मकान से 35 हजार रुपए नकद और पुराने चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। सुबह परिवार के सदस्यों ने घर का सामान बिखरा हुआ पाया, जिसके बाद चोरी का पता चला। मामलें में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है।












