ATMS College of Education Menmoms
News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर डा. एपीजे कलाम ए सो. ने वितरित किया राशन

हापुड़(अमित मुन्ना)।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन्मदिन पर सोसाइटी के द्वारा गरीब निर्धन व्यक्तियों को राशन की किट का वितरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने राशन वितरण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ।

.. सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने बताया कि आज सोसाइटी व मुस्लिम समाज के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई और उनके जन्मदिन पर गरीब एवं निर्धन व्यक्तियों को राशन की किट आटा चावल दाल चीनी तेल आदि का वितरण किया गया।
दानिश कुरेशी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार गुंडाराज व प्रदेश अपराध मुक्त हुआ, गरीब कमजोर लोगों को न्याय मिला।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली, प्रबंधक आसिफ मेवाती, उप प्रबंधक वसी मोहम्मद ,वाइस चेयरमैन अकरम अब्बासी, मो साजिद ,मसरूर पोप, सोनू असलम ,अफजाल, चरण सिंह ,दीपक ,साहिल नौशाद आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page