ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित -रेनू शिशौदिया


धौलाना(आदित्य वशिष्ठ )।विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा बैठकें चल रही हैं।जिसमें गुरुवार को भाजपा की महिला मोर्चा की जिला मंत्री व गालंद मंडल प्रभारी रेनू शिशौदिया ने गालंद मंडल के गाँव खेडा मे मंडल अध्यक्ष संगीता गहलौत के आवास पर बैठक की।बैठक में रेनू शिशौदिया ने कहा कि भाजपा सरकार मे महिलाओं को सम्मान मिला है।आज महिलाएं सुरक्षित है।चैन छपटने वाले अब दिखाई नहीं देते हैं।महिलाओं पर छीटाकशी करने वाले दहशत में है।भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ रही हैं।विधानसभा 2022 मे भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है।जिससें विपक्ष बौखलाए हुआ है।वहीं रेनू शिशौदिया ने गालंद मंडल पर बहनो को जोडते हुए शक्ति केंद्र संयोजिका बनाई हैं।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संगीता गहलौत, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तेजवीर तोमर ,युवा मोर्चा धौलाना के मंडल महामंत्री संदीप राणा,रेखा तोमर,सुनीता,अंजू तोमर आदि मौजूद रही।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page