ATMS College of Education Menmoms
News

पुलिस कप्तान द्वारा किया गया शूटिंग रेंज का उद्घाटन, प्रबंध समिति के पूर्व पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

पुलिस कप्तान द्वारा किया गया शूटिंग रेंज का उद्घाटन,
प्रबंध समिति के पूर्व पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

हापुड़ । बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज हापुड़ में एनसीसी के छात्र-छात्राओं हेतु शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया। यह उद्घाटन हापुड़ जिले के पुलिस कप्तान कुंवर ज्ञानंन्जय सिंह एवं विद्यालय की शिक्षा प्रसार समिति के प्रधान श्री प्रदीप कुमार गुप्ता मनोहर भट्टे वालों के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस प्रकार की शूटिंग रेंज जनपद में प्रथम तथा पूरे देश में भी विद्यालय स्तर पर स्थापित गिनी चुनी हैं।
यह कार्यक्रम मंच पर अतिथियों के आमंत्रण तथा दीप प्रचलन के साथ शुरू किया गया इसके बाद माननीय अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान हुआ जिसे आयशा, गुलफशा, रीना, मर्गाफरा द्वारा प्रस्तुत किया गया। एसपी महोदय का सम्मान श्री प्रदीप कुमार गुप्ता मनोहर भट्टे वाले प्रधान श्री शिक्षा प्रसार समिति, उप प्रधान श्री संजय अग्रवाल एवं विद्यालय उप प्रबंधक श्री ललित गोयल द्वारा सामूहिक रूप से पटका पहनाकर, अंग वस्त्र भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा निर्मित सुंदर पेंटिंग देकर किया गया ।
मंच का संचालन विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं मेघा ,भावना एवं खुशी द्वारा किया गया। इन छात्र-छात्राओं द्वारा हिंदी भाषा तथा अंग्रेजी भाषा दोनों में ही संचालन प्रस्तुत हुआ। प्रबंध समिति कार्यकारिणी सदस्यों में धर्मेंद्र शर्मा, अमित प्रकाश अग्रवाल मुन्ना पत्रकार, सुशील मित्तल, राजीव गोयल, विशाल गुप्ता, अरविंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, वेद प्रकाश गर्ग बैटरी वाले, वीरेंद्र गर्ग कपड़े वाले, चेतन उस्ताद, भारत भूषण गोयल आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस कप्तान द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शूटिंग की महत्ता को समझाया गया तथा उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के हितों को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा सर्वोच्च महत्व दिया जाता है तथा विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर सर्वाधिक ध्यान भी है यह विद्यालय जनपद में अपना अद्वितीय स्थान रखता है तथा ऐसे विद्यालय प्रदेश में नाम मात्र के हैं। यह भी कहा कि मुझे बहुत खुशी होगी कि यदि विद्यालय से कोई छात्र-छात्रा ओलंपिक स्तर का पदक जीतकर लाये।
विद्यालय के प्रबंधक श्री सुधीर अग्रवाल चोटी द्वारा भी छात्र छात्रों को मोटिवेट किया गया तथा आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । प्रबंधक जी द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्षों तथा पूर्व प्रबंधकों का भी आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया एवं कहा कि आप लोगों का प्यार आशीर्वाद सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा। ऐसा मुझे विश्वास है। प्रबंधक महोदय ने इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व प्रबंधकों का प्रधान जी एवं समिति के सदस्यों के सहयोग से श्री अशोक कुमार गुप्ता जी पूर्व अध्यक्ष श्री विजय गोयल जी पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक कुमार अग्रवाल जी बैंक वाले पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रबंधकों में श्रीमान कृष्ण कुमार मित्तल जी श्रीमान योगेंद्र कुमार मुन्नू जी श्रीमान विजेंद्र कुमार गर्ग लोहे वाले श्रीमान आनंद प्रकाश आर्य बूरा वाले एवं श्रीमान सुरेश चंद संपादक जी का सम्मान भी पटका पहनाकर तथा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया। उन्होंने पूर्व प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य जी का आभार व्यक्त करते हुए तथा उनके कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में बालिकाओं के लिए शिक्षा की व्यवस्था का शुभारंभ भी आर्य जी के द्वारा ही किया गया था इसके लिए मैं बार-बार उनका धन्यवाद ज्ञापित करता हूं तथा जिस हाल में यह कार्यक्रम चल रहा है यह हाल भी उनके कार्यकाल में ही निर्मित करवाया गया था। पूर्व सदस्यों का विद्यालय के लिए दिया गया योगदान महत्वपूर्ण रहा है तथा सभी ने अपने कार्यकाल को जीवंत किया है।
इस अवसर पर विद्यालय के वर्तमान प्रधान श्री प्रदीप कुमार जी का सम्मान प्रधानाचार्य एवं एनसीसी के श्री कपिल बिस्ला एवं प्रधान लिपिक श्री आलोक नेहरा द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
पुलिस कप्तान द्वारा उद्घाटन स्थल पर एनसीसी के सभी छात्र-छात्राओं से हाथ मिलाते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित किया। उद्घाटन के दौरान मौके पर कंप्यूटराइज शूटिंग का भी अनुभव पुलिस कप्तान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विष्णु दत्त शर्मा , पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, डॉक्टर कपिल बिस्ला, आशुतोष पांडे , राजेश्वर सिंह, डॉक्टर विजय मित्तल, डॉ सीमा निगम, विधि, नीलिमा वर्मा, भारत भूषण वत्स, सोमेंद्र सिंह, आकाश मालवीय, महेश सैनी आदि के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया जिससे कार्यक्रम सफल हो सका। इसमें विद्यालय के स्टाफ आलोक नेहरा, रंजीत, सुखपाल, विशाल, राहुल तोमर, गोवर्धन शर्मा का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं सभी अतिथियों ने तथा एनसीसी के समस्त छात्र-छात्राओं ने विद्यालय स्टाफ के साथ सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page