ATMS College of Education Menmoms
News

पत्रकार के भाई के यहां चोरों ने फिर बोला धावा, गेट के ताले व कुंडी काटी, जाग होने पर हुए फरार

पत्रकार के भाई के यहां चोरों ने फिर बोला धावा, गेट के ताले व कुंडी काटी, जाग होने पर हुए फरार

-3 सितंबर 2023 में हो चुकी है घर से 25 लाख की चोरी

,हापुड़ ।

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में कोठीगेेट क्षेत्र के मोहल्ला गोपीपुरा हंस गली में वरिष्ठ पत्रकार के बड़े भाई व हापुड़ तहसील के प्रशासनिक अधिकारी रहे स्व. अनिल गिरि के मकान पर अज्ञात चोरों ने फिर धावा बोला और मेन गेट का ताला व कुंडी काट कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन जाग होने पर सिर पर हेलमेट लगे 4 चोर 2 बाइकों पर बैठ कर फरार हो गए है। चोरी के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना तभी चैकी प्रभारी को दी गई। उन्होंने आकर मौके का मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार अशोक गोस्वामी के भाई अनिल गिरि हापुड़ तहसील में प्रशासनिक अधिकारी थे। इस वर्ष 30 जनवरी को उनका अचानक निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी सुनीता गोस्वामी रहती है। एक सप्ताह पूर्व पत्रकार की भाभी अपने मायके चली गई थी। जाते वक्त उन्होंने मकान के दो मैनगेटों के ताले लगा दिए थे। बीती रात्रि करीब साढ़े 12 बजे पड़ोस मेें रह रहे पत्रकार का बेटा लघुशंका के लिए उठा तो उसने कुछ आहट सुनाई दी। तो ऊपर से उसने खिड़की से देखा तो कुछ लड़के अनिल गिरि के मकान के बाहर व गली में दिखाई दिए। उसने खिड़की खोली तो चोरों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद 4 चोर दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इसके बाद नीचे आकर देखा तो चोरों ने दोनों गेट के ताले काट लिए व एक कुंडी भी काट दी। लेकिन वह चोरी करने में सफल नहीं हो सके और भाग गए।

बतां दे कि 3 सितंबर 2023 की रात्रि को चोरों ने अनिल गिरि के मकान को निशाना बनाया और अनिल गिरि, उनकी पत्नी व बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब 25 लाख रू के सामान व नगदी की चोरी कर ली। इस घटना के बाद चोर सीसीटीवी में भी कैद हो गया था। लेकिन कोतवाली पुलिस अभी तक इस चोरी का कोई खुलासा नहीं कर सकी है। अब चोरों ने फिर से पत्रकार के भाई के घर को निशाना बनाकर चोरी करने का प्रयास किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page