समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी में किसान से 13 हजार रुपए की रिश्वत वसूल रहे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी में किसान से 13 हजार रुपए की रिश्वत वसूल रहे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के नगर पालिका परिसर में चल रहे समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी में एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किसान से 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की नगर पालिका परिसर में सदर एसडीएम इला प्रकाश की अध्यक्षता में समाधान दिवस चल रहा था। हापुड़ तहसील के लेखपाल लवकेश ने काम के बदले 13 हजार रुपए की किसान से मांग की। जिस पर किसान ने जैसे ही रिश्वत के 13 हजार रुपए लेखपाल को पकड़ाएं, तभी एंट्री करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और कोतवाली ले आएं।