ATMS College of Education Menmoms
News

प्रधानाचार्य डा.जितेंद्र कुमार त्यागी बने प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सहित अन्य ने दी बंधाईयां दी

प्रधानाचार्य डा.जितेंद्र कुमार त्यागी बने प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष,बधाई दी
-एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ में प्रधानाचार्य परिषद की बैठक का आयोजन
हापुड़-

दिल्ली रोड स्थित जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालय एस एस वी इण्टर कालेज में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, बैठक का आयोजन प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ जितेंद्र कुमार त्यागी,प्रधानाचार्य जनहित इंटर कॉलेज श्यामपुर जट को सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम हर घर तिरंगा का सफल आयोजन करने की सहमति बनी। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने देश के प्रति अपनी एकता और अखंडता का प्रदर्शन करेंगे। 11 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों में एल्बेंडाजोल टेबलेट का सफल वितरण किया जाने का प्रस्ताव रखा गया। यह कार्यक्रम छात्रों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। बैठक का संचालन डा.मनोज कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ जितेंद्र कुमार,विजय कुमार गर्ग, अजय अत्रे,डॉ प्रमोद कुमार,डॉ सुशांत शर्मा,नरेंद्र नाथ वर्मा,प्रमोद कुमार,सचिन कुमार,मोहम्मद मारूफ,राघवेंद्र अहमद सिद्दीकी,जितेंद्र कुमार,प्रभु दयाल जयंत,डॉ प्रमोद गुप्ता,रश्मि चौधरी,पारुल त्यागी,के के वर्मा आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page