नगदी व जेवरात सहित युवती के अपहरण आ आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़ ।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक युवक पर उनकी पुत्री का नगदी व जेवरात सहित अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
अमरोहा के थाना सैद नंगली के एक गांव की महिला ने बताया कि वर्तमान में वह थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में रह रही हैं। 12 जनवरी 2026 की रात उनकी 20 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। तलाश के दौरान पता चला कि जिला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर का संजीव डरा-धमकाकर पुत्री का अपहरण किया और फरार हो गया। आरोपी के डर से पुत्री घर से सोने के कान के कुंडल, पाजेब व 30 हजार रुपये साथ ले गई है।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।












