SBI के पूर्व चीफ मैनेजर व गौभक्त टीसी गर्ग को श्री पंचायती गोशाला का सर्वसम्मति से नया कोषाध्यक्ष चुना

SBI के पूर्व चीफ मैनेजर व गौभक्त टीसी गर्ग को श्री पंचायती गोशाला का सर्वसम्मति से नया कोषाध्यक्ष चुना
हापुड़: श्री पंचायती गोशाला में चल रहे प्रबंध समिति के बदलाव के क्रम में नए कोषाध्यक्ष का चयन कर लिया गया।
कमेटी की बैठक में संजीव कृष्णा के स्थान पर टीसी गर्ग को सर्वसम्मति से नया कोषाध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद समिति के सदस्यों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
गौरतलब है कि पिछले रविवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में मंत्री सचिन गोयल और कोषाध्यक्ष संजीव कृष्णा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे।
उसी बैठक में पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार अग्रवाल को नया मंत्री चुन लिया गया था, लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर सहमति नहीं बन पाने से फैसला टाल दिया गया था।
आज बनी सर्वसम्मति
आज की बैठक में सदस्यों के बीच चर्चा के बाद टीसी गर्ग के नाम पर सर्वसम्मति बनी।
गोशाला के प्रधान
सुरेश गुप्ता ने बताया कि समिति की सहमति से टीसी गर्ग को नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। नई टीम गोशाला के संचालन व विकास कार्यों को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।















