M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

शराब के नशे में बाईक सवारों ने कार में मारी टक्कर,हुए घायल, एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते समय एक युवक ने भागने का किया प्रयास, होमगार्ड ने पकड़ा

हापुड़ । थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी कार में एक बाइक पीछे से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान अस्पताल जा रहे घायल युवक के साथी ने एंबुलेंस से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन होमगार्ड ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया।

देर रात जिला बुलंदशहर थाना गुलावठी के मोहल्ला नन्नू खान निवासी करण व रोहित बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। थाने के पास पहुंचने पर हाईवे 334 पर खड़ी एक कार में पीछे से उनकी बाइक टकरा गई। इस दौरान करण गंभीर व रोहित मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाकर उनके परिजनों को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर जाकर रोहित एंबुलेंस में कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। एंबुलेंस में मौजूद होमगार्ड हिमांशु ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। अस्पताल पहुंचे परिजन करण व रोहित को लेकर गुलावठी चले गए। बताया जा रहा है कि घायल करण का गुलावठी के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि करण व रोहित दोनों ही नशे में थे। रोहित ने नशे की हालत में एंबुलेंस से कूदकर भागने का प्रयास किया था, लेकिन होमगार्ड हिमांशु ने उसे दौड़कर पकड़ लिया था। परिजन दोनों को अपने साथ लेकर चले गए थे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page