सेंटर पर काम करने वाली युवती ने संचालक पर लगाया रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, दी तहरीर

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काम करने वाली युवती ने सेंटर संचालक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमैल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़ निवासी युवती बीए की छात्रा है और नगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काम करती है। पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व वह अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अकेली थी। उसी दिन संचालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। तभी से आरोपित शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देता है और अश्लील फोटो और वीडियो साझा करने की चेतावनी देकर ब्लैकमेल करता है। रविवार की रात, जब उसने घर से बाहर आने से मना किया, तो उसे इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और फोटो साझा करने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे गाड़ी में बैठाकर खादर की ओर ले गया और वहां फिर से दुष्कर्म किया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी, पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।











