ATMS College of Education Menmoms
Meerut

दक्षिण अफ्रीका की कैरिना ऋषिकेश घुमने जा रही रास्ते में घायल होने पर राहगिरो ने उनकी मदद करने की जगह उनका समान उठा लिया

टिपनी

मेरठ के कंकरखेड़ा में विदेशी युवती की कार का एक्सीडेंट हो गया। इसमें युवती व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वे मौके पर तड़प रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की, राहगीरों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय युवती का कीमती सामान उठा लिया.

विस्तार

ऋषिकेश घूमने आई दक्षिण अफ्रीकी युवती करीना (24) कंकरखेड़ा में सड़क हादसे में घायल हो गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक घायल बच्ची सड़क किनारे तड़पती रही। इस दौरान किसी ने उसकी मदद करने की बजाय लड़की के जूते, ईयर बर्ड समेत अन्य सामान चुरा लिया. बाद में पुलिस पहुंची और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीना के चेहरे पर चोटें आईं और पैर का ऑपरेशन करना पड़ा। इसके बाद रविवार को उसके दोस्त बच्ची को ऋषिकेश ले गए।पुलिस के मुताबिक साउथ अफ्रीका के केपटाउन की रहने वाली करीना शनिवार शाम दिल्ली पहुंची। यहां से वह अपनी सहेली से मिलने व घूमने के लिए कैब से ऋषिकेश जा रही थी। कंकरखेड़ा में शोभापुर फ्लाईओवर के पास बाइक सवार को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दिया. इससे युवती की कैब ट्रैक्टर से टकरा गई।

हादसे में करीना व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। करीना का पैर टूट गया था, चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था और दांत टूट गया था। काफी देर तक दोनों सड़क के किनारे लेटे कराहते रहे। जब करीना बेहोश हो गई तो किसी ने उनके जूते, ईयर बर्ड और अन्य सामान चुरा लिया।

रविवार की सुबह करीना को चोरी के बारे में पता चला। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि जहां हादसा हुआ है, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। करीना के चोटिल होने की खबर पर ऋषिकेश से उनके दोस्त अस्पताल पहुंचे और बाद में उन्हें अपने साथ ले गए.


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page