इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन, चक्का जाम कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन, चक्का जाम कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकीलों ने
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच की लंबे मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन कर तहसील चौपला पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
हापुड़ बार एसोसिएशन कै अध्यक्ष संजय कंसल व सचिव वीरेंद्र सैनी के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील चौपला पहुंचे। यहां उन्होंने चक्का जाम कर मानव श्रृंखला बनाई और पश्चिमी यूपी में ट बेंच हो, न्याय सुलभ हो जैसे नारे लगाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर ईला प्रकाश को सौंपा गया, जिसमें बेंच स्थापना के लिए केंद्र व राज्य सरकार को निर्देश देने की मांग की गई।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल, सचिव वीरेंद्र सैनी, अजित चौधरी, गजेंद्र सिंह चौहान, भोपाल सिसोदिया, अनिल सिसोदिया, प्रवीण गुप्ता, अनुज शर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, सन्नी त्यागी, आलोक शर्मा, मोहित पाल, सुधांशु दत्त शर्मा, पीयूष शर्मा समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल हुए।












