ATMS College of Education Menmoms
BabugarhGarhHapurNewsPilkhuwaUttar Pradesh

जनपद की चारों निकायों में महिलाओं के लिए बनेंगे एक-एक पिंक बूथ

हापुड़। नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए जनपद की चारों निकायों में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसमें हापुड़, गढ़, पिलखुवा और नगर पंचायत बाबूगढ़ में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे।

पिंक बूथों पर सुरक्षा से लेकर मतदान की महिलाओं पर जिम्मेदारी रहेगी। इसके अलावा इन बूथों को गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया जायेगा। जबकि एक सेल्फी प्वाइंट बनाया जायेगा।

जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। इसलिए चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार जिले में 4 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इसमें चारों निकायों में एक-एक पिंक बूथ बनाये जायेंगे।

इन बूथों पर सुरक्षा से लेकर मतदान कराने का जिम्मा महिलाओं पर होगा। इन बूथों को गुब्बारों से सजाया जायेगा। सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। ताकि मतदाता अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर पहुंचकर मतदान कर सके।

नगरपालिका और लोकनिर्माण विभाग ने पिंक बूथ बनाने का काम करेंगे।

सभी पिंक बूथ पर डेकोरेशन रंगोली आदि से सजावट की जायेगी। महिला वोटर का फूलों से स्वागत किया जायेगा। ताकि जो वोटर वोट डालने आएं उनके लिए यह एक यादगार पल हो।

सीडीओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि चारों निकायों में एक-एक पिंक बूथ बनाया जायेगा।

नगर पालिका परिषद हापुड़ और नगर पंचायत बाबूगढ़ में एक-एक बूथ का चयन एसडीएम सदर करेंगी जबकि पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर के बूथों का चयन संबंधित एसडीएम करेंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page