NH-9 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक फरार

NH-9 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक फरार
हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित बाईपास पर मंगलवार रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। बाईपास पर सड़क पार करते समय तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की।
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक के आधार पर उसकी पहचान प्रेम गिरी निवासी लक्ष्मी मार्केट, मुनिरका, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से 41 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।















