fbpx
News

प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा उजागर होतीहै:मनोज वाल्मीकि

दिव्य कला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

हापुड़- जिला हापुड़ योगा संघ खेल संघ द्वारा निकटवर्ती गांव कैली में संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में दिव्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

         गुरुवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में आयोजित दिव्य कला प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि व प्रो.सहवाग द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मनोज वाल्मीकि ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभाएं उजागर होती है। विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए।

        विद्यालय संचालक जसवीर त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम आयुषी, कोमल, वाणी, सोनिया, तनिष्का, द्वितीय स्थान श्रुति, अंशिका, मनीषा, इंशिका व तृतीय स्थान मानसी, मिस्का, कार्तिक, नव्या ने प्राप्त किया। 

   प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि मनोज वाल्मीकि, योगाचार्य रोहन आर्य, अभिषेक, मनी त्रिपाठी, शिक्षिकाएं दीपा त्यागी, तरुण त्यागी, मीरा शर्मा, रेशू त्यागी, आशा आदि ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

3 Comments

  1. Pingback: penis fillers

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page