ATMS College of Education Menmoms
News

ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलों के मुआवजे पर कांग्रेस जनों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन.

किसानों को बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दे सरकार, प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे को कांग्रेस जनों ने बताया “ऊंट के मुंह में जीरा देने” के समान.

हापुड़। बुधवार को कांग्रेस जन नगर पालिका परिषद स्थित एसडीएम कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को एक ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि एवं अति वृष्टि के कारण कई जनपदों में किसानों की गेहूं, आलू, तिलहन सहित कई खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय  ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री  को अवगत कराते हुए 24 घंटे के भीतर किसानों को बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिलाने के लिए एक अनुरोध पत्र भी लिखा था। लेकिन दुर्भाग्य वर्ष अभी तक किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल सका हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी ने कहा हैं कि मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री  ने किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल के लिए महज 23 करोड़ रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था। जो कि किसानों को “ऊंट के मुंह में जीरा देने” के समान हैं। उन्होंने कहा है की ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रदेश के कई जमापदों में किसानों की फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है जिसे मुख्यमंत्री जी महज 23 करोड रुपए के मुआवजे में निबटाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना मुआवजा प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को देना चाह रहे हैं उससे ज्यादा की लागत की किसानों की फसल तो तबाह हो चुकी हैं।
कांग्रेस जनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसल का उचित मुआवजा उन्हें दिया जाए।
ज्ञापन देने वाले में विक्की शर्मा, जितेंद्र गर्ग, गौरव गर्ग, भागीरथ लाल शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, कुसुमलता ,हृदय प्रकाश, सविता गौतम , निसार पठान, आईसी शर्मा, सुबोध शास्त्री, देवेंद्र कुमार, यश कुमार, अंकुर अग्रवाल, जस्सा सिंह, जाहिद हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page