सूफियान हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कार व डंडे बरामद

हापुड़।
थाना कपूरपुर थाना क्षेत्र में सूफियान हत्याकांड के फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से गाड़ी व सामान बरामद किया।
जानकारी के अनुसार अप्रैल 2025 में धौलाना क्षेत्र में सूफियान की कैंटीन पर सामान को लेकर नितिन बाटा के साथ विवाद हुआ था, जिसमें नितिन की बेइज्जती हुई थी। इसी रंजिश में बदला लेने के लिए आरोपियों ने सूफियान की हत्या कर बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव देवराला के जंगल में ईख के खेत में उसका जला हुआ और क्षत-विक्ष शव मिला था, 15 सितंबर को दो आरोपी, आशीष और अभिषेक, पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन बाटा उर्फ हर्ष तोमर ,सरधना निवासी नितिन उर्फ टुच्चा व गुलावठी निवासी तुषार को सिरोधन हाईवे बाईपास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि अब पुलिस ने आरोपियों से स्कॉर्पियो कार, हत्या में इस्तेमाल हुए दो डंडे, मृतक के दस्तावेज आदि बरामद किए हैं।












